स्नैचिंग के मुकदमें में फरार चल रहे आरोपी को अपराध शाखा बदरपुर बॉर्डर टीम ने किया गिरफ्तार

आरोपी से वारदात में प्रयोग मोटरसाइकिल बरामद

फरीदाबाद : पुलिस उपायुक्त अपराध हेमेन्द्र कुमार मीणा के द्वारा अपराधिक गतिविधियों में शामिल आरोपियो की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा बदरपुर बॉर्डर प्रभारी जितेन्द्र की टीम ने स्नैचिंग की वारादात में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी दीपक कुमार उर्फ दीपू गांव नीमका बल्लभगढ़ का रहने वाला है। आरोपी को अपराध शाखा टीम ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना से गस्त के दौरान बाई-पास रोड सेक्टर-37 पल्ला पुल के पास से मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपने साथी आरोपी आकाश के साथ 05 फरवरी को बडौली पुल के पास मोबाइल फोन स्नैचिंग करने की वारदात को अंजाम दिया था जिसका मुकदमा थाना बीपीटीपी में दर्ज है। जिसमें आरोपी आकाश को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी दीपक कुमार पर पूर्व में एक अवैध हथियार का मुकदमा दर्ज है। जिसमें आरोपी जेल भेज जा चुका है। आरोपी पहले पेट्रोल पम्प पर नौकरी करता था। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!