किसी तरह की हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी : अरविंद केजरीवाल

नई दिल्ली ! राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में एक के बाद एक हिंसक विरोध प्रदर्शन और बवाल के बाद माहौल बेहद गंभीर हो गया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की जनता से शांति की अपील करते हुए ट्वीट किया है।  उन्होंने लिखा कि, “मेरी सभी दिल्लीवासियों से अपील है कि शांति बनाए रखें। एक सभ्य समाज में किसी भी तरह की हिंसा बर्दाश्त नहीं की जा सकती। हिंसा से कुछ हासिल नहीं होगा। अपनी बात शांति से कहनी है।” वहीं उपराज्यपाल अनिल बैजल ने भी कहा कि सभी दिल्लीवासियों से अपील है कि शांति बनायें रखें। किसी भी प्रकार की हिंसा में शामिल न हों और हिंसक तत्वों की जानकारी तुरंत दिल्ली पुलिस को दें। हिंसा गैर कानूनी तो है ही, अमानवीय भी है। अपनी बातें शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक माध्यमों से कहें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!