सभी विधानसभा क्षेत्रों में होगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेवाड़ी कार्यक्रम का सीधा प्रसारण : डीसी

फरीदाबाद : उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि 16 फरवरी को रेवाड़ी में आयोजित होने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का सभी विधानसभा क्षेत्रों में सीधा प्रसारण होगा। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी भी शामिल होंगे। उपायुक्त विक्रम सिंह कार्यक्रमों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित करते हुए दिशा-निर्देश दे रहे थे।

उन्होंने बताया कि पृथला विधानसभा क्षेत्र का कार्यक्रम फतेहपुर मंडी में आयोजित होगा और जिला परिषद के चेयरमैन विजय लोहिया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे। एनआईटी फरीदाबाद का कार्यक्रम डबुआ मंडी में आयोजित होगा और यहां पृथला विधायक नयनपाल रावत मुख्य अतिथि होंगे। बडख़ल विधानसभा में आयोजित कार्यक्रम में विधायक सीमा त्रिखा मुख्य अतिथि होंगी। बल्लभगढ़ विधानसभा में जनता कालोनी में आयोजित कार्यक्रम में परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा मुख्य अतिथि होंगे। फरीदाबाद विधानसभा के लिए कार्यक्रम सेक्टर-16 अनाज मंडी में होगा और यहां विधायक नरेंद्र गुप्ता मुख्य अतिथि होंगे। तिगांव विधानसभा का कार्यक्रम तिगांव मंडी में आयोजित होगा और यहां विधायक राजेश नागर मुख्य अतिथि होंगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!