फरीदाबाद : भाटिया सेवक समाज ने मनाया राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस

फरीदाबाद : भाटिया सेवक समाज ने राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस मनाया जिसमें राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण दिल्ली से सीनियर कंसलटेंट मेजर जनरल वी के दत्ता को बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया गया। संस्था के प्रधान मोहन सिंह भाटिया ने मेजर दत्ता का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया और भाटिया सेवक समाज के द्वारा किए जा रहे कार्यों का उल्लेख किया गया। इस अवसर पर आपदा प्रबंधन के सीनियर कंसलटेंट मेजर दत्ता, संस्था के प्रधान मोहन सिंह भाटिया, उपप्रधान राधे श्याम भाटिया, महासचिव बी डी भाटिया और स्कूल के चेयरमैन कमल भाटिया ने कोविड-19 के कोऑर्डिनेटर तथा विषय विशेषज्ञ आपदा प्रबंधन डॉ एम पी सिंह, आई स्पेशलिस्ट डॉ जतिन वाधवा, आई स्पेशलिस्ट डॉ हिमांशु सरदाना, जनरल फिजिशियन डॉ राजेंद्र वशिष्ट को अंग वस्त्र और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर डॉ दत्ता ने कहा कि वह पिछले 13 सालों से राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण में कार्यरत हैं और उन्होंने चीफ वार्डन सिविल डिफेंस व विषय विशेषज्ञ आपदा प्रबंधन डॉ एम पी सिंह के कार्य को बखूबी से देखा है। डॉ एम पी सिंह बहुत ईमानदार मेहनती ऊर्जावान तथा ज्ञानवान है जो कि अक्सर अपने यूट्यूब चैनल तथा अपने लेखों के माध्यम से आमजन को जागरूक करते रहते हैं। अनेक बार अनेक स्थानों पर मॉक ड्रिल कराई है इसलिए डॉ एम पी सिंह को सम्मानित करते हुए मुझे अति हर्ष हो रहा है।

इस अवसर पर मोहन सिंह भाटिया ने कहा कि हमारे यहां अनेक डॉ तथा नर्सेज कार्य करते हैं जिनमें आज उल्लेखनीय कार्यों के लिए डॉ जतिन, डॉ हिमांशु और डॉ राजेंद्र को पगड़ी पहनाकर तथा अंग वस्त्र देकर सम्मानित करते हुए अति हर्ष हो रहा है। डॉ एम पी सिंह ने डॉ बी सी राय के जीवन परिचय के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए कहा कि हमें डॉ बीसी राय से सीख लेनी चाहिए और अपने प्रोफेशन को ईमानदारी व निष्ठा के साथ करना चाहिए। अंत में डिप्टी चीफ वार्डन सिविल डिफेंस तथा संस्था के महासचिव बीडी भाटिया ने आए हुए सभी अतिथियों का धन्यवाद किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!