फरीदाबाद के नीलम पुल के नीचे लगी भयंकर आग, मौके पर पहुंचा प्रशासन

फरीदाबाद। फरीदाबाद के नीलम पुल के नीचे अचानक आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि आसमान में धुएं के गुब्बार दिखाई दिए। सूचना पाकर मौके पर फायर ब्रिगेड की गाडिय़ां पहुंची और आग बुझाने के काम में जुटी रही। जानकारी के अनुसार नीलम पुल के नीचे मारूति शोरूम के पास कारों में सीएनजी फिट करने वाले मैकेनिकों की दुकानें हैं।

बताया गया कि रेलवे लाइन के पास कबाड़ का काफी माल जमा रहता है। कबाड़े के गोदाम में भी आग लगी है। लोगों ने बताया कि कबाड़ बीनने वालों ने ही यह आग लगाई है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है, आग लगने के कारण जांच के बाद पता चलेगा। मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाडिय़ां पहुंच चुकी हैं तथा वहां का रास्ता बंद कर दिया गया है।



