फरीदाबाद जिला की जल संसाधन योजना अन्य जिलों की तुलना में सबसे बेहतर रही : उपायुक्त

  • भूजल स्तर को लेकर डीसी ने डिस्ट्रिक्ट वाटर रिसोर्सेज प्लान संबधी बैठक ली

फरीदाबाद, 9 मार्च : जिला जल संसाधन योजना 2022 -25 की समीक्षा बैठक बुधवार को मिनी सचिवालय में उपायुक्त जितेंद्र यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त ने सुझाव दिया कि सभी विभाग यथाशीघ्र अपने विभाग से सम्बन्धित कार्य योजना 2022 -25 को सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग को उपलब्ध कराये ताकि संकलित करने के बाद जल संसाधन योजना 2022 -25 रिपोर्ट राज्य को भेजी जा सके।

समीक्षा बैठक में भाग लेने वाले हरियाणा वाटर रिसोर्स अथॉरिटी, पंचकूला के स्टेट कोऑर्डिनेटर एन के निझावन और सलाहकार विन्नी मुंजाल ने रिपोर्ट तैयार करने पर अपने सुझाव और सुधार दिए। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद की जिला जल संसाधन योजना अन्य जिलों की तुलना में सबसे बेहतर रही है।

उपायुक्त ने हरियाणा वाटर रिसोर्स अथॉरिटी को जल निकायों पर बहने वाले ग्रेवाटर को विनियमित करने के लिए कर्मचारियों को प्रौद्योगिकी और क्षमता निर्माण प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए भी कहा, ताकि उनका उपयोग कृषि क्षेत्रों में किया जा सके। मीटिंग में अतिरिक्त उपायुक्त सतबीर मान भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!