27 से 29 जून तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान

फरीदाबाद, 24 जून (मनीष शर्मा)। प्लस पोलियो अभियान के नोडल अधिकारी डॉ. परीक्षित ने बताया कि जिला में आगामी 27 से 29 जून तक एएनडीआई पल्स पोलियो अभियान चलाया जाने के सम्बंध में 25 जून को उपायुक्त यशपाल की अध्यक्षता में वर्चुअल बैठक का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा जारी कोविड-19 की हिदायतों के अनुसार एसएनआईडी पल्स पोलियो राउंड 27 जून से 29 जून तक किया जाएगा। इसमें जिला के सम्बंधित अधिकारियों की बैठक 25 जून को प्रातः10.00 बजे की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!