तरु यात्रा : रैली के माध्यम से पौधरोपण करने व पौधें लगाओ प्रदूषण भगाओ का दिया संदेश

फरीदाबाद : सराय ख्वाजा फरीदाबाद के राजकीय मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की जूनियर रेड क्रॉस, गाइडस और सैंट जॉन एम्बुलेंस ब्रिगेड ने प्राचार्य कुमार मनचन्दा के नेतृत्व में पर्यावरण संरक्षण के लिए जन जागरूकता हेतु तरु यात्रा का आयोजन किया तथा रैली के माध्यम से पौधरोपण करने व पौधें लगाओ प्रदूषण भगाओ का संदेश दिया। पौधों से शुद्ध वायु और मिले अच्छी आयु, ईच वन प्लान्ट वन, पौधा पौधा हर जगह पौधा, प्रदूषण बिल्कुल नही होगा का संदेश देते हुए ब्रिगेड और जेआरसी सदस्यों ने सराय ख्वाजा की मार्केट, जी टी रोड, टोल बूथ एवम विभिन्न कालोनियों से जन जागरुकता रैली निकाली।

ब्रिगेड और जेआरसी काउंसलर प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचन्दा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण, ग्लोबल वार्मिंग, जलवायु परिवर्तन आदि के प्रति लोगों को सजग करने के लिए सभी की भागीदारी नितांत आवश्यक है क्यों कि जलवायु परिवर्तन मानवता के भविष्य के लिए सबसे बड़ी चुनौती है! प्राचार्य रविन्द्र मनचन्दा ने कहा कि जलवायु कार्यवाही करने का सबसे उत्तम उपाय यही है कि हम सब अधिक से अधिक पौधे रोपें, हर आंगन, हर घर मे छायादार पौधे लगाएं तथा सड़कों व नदियों और नहरों के किनारों पर पीपल, बरगद व वटवृक्ष आदि के पौधे रोपें। ये पौधें न केवल जलवायु की गुणवत्ता में सुधार करेंगे बल्कि वायु प्रदूषण समाप्त करेंगे और पर्याप्त मात्रा में वर्षा लाने में भी सहायक होंगे। यह हमें ध्यान रखना होगा कि पौधे हमें सदैव कुछ न कुछ देते है बदले में कुछ भी तो नही लेते। इसलिए समय की पुकार और अपने व आने वाली पीढ़ियों के लिए जब भी मौका मिले पौधा लगाएं।

घर में किसी सदस्य का जन्मदिन हो, वैवाहिक वर्षगाँठ हो या कोई प्रसन्नता व सफलता मिली हो एक पौधा अवश्य रोप तो और भी प्रसन्नता मिलेगी। इसी प्रकार मुख्य अतिथियों को भी फूलमाला या बुके के स्थान पर पौधा ही भेंट करें या पौधा ही उपहार में दें। उन्होंने स्वयं अपने अध्यापकों और गैर शैक्षणिक कर्मचारियों के सहयोग से आम, गुढ़ेल तथा फूलों के और सजावटी पौधे रोपे। पौधरोपण करते समय पौधे सुरक्षित रहें, विशेष ध्यान रखा गया। इस अवसर पर प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचन्दा ने अध्यापिका सोनिया, रविंद्र रोहिल्ला, धर्मपाल सहित अन्य अध्यापकों का तरु यात्रा रैली को सफल बनाने एवम प्रांगण को सुंदर बनाने में विशेष योगदान के लिए बहुत बहुत आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!