वाहन चोरी करने वाले आरोपी को थाना कोतवाली पुलिस टीम ने किया गिरफ्तार, आरोपी से स्कूटी बरामद

– आरोपी पर चोरी के 3 मामले है दर्ज

फरीदाबाद : डीसीपी एनआईटी नरेन्द्र कादयान के द्वारा अपराधियो की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए थाना कोतवाली पुलिस टीम ने वाहन चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम शंकर उर्फ पराटा है आरोपी मूल रुप से नेपाल देश के पटौदी जिले के गांव अरगा खाजी आरोपी हाल में फरीदाबाद की डबुआ कॉलोनी का रहने वाला है। आरोपी को पुलिस टीम ने अपने सूत्रो से प्राप्त सूचना से प्याली पार्क के पास से स्कूटी एक्टिवा सहित काबू किया है। आरोपी ने स्कूटी एक्टिवा को एनआईटी नम्बर-2 ई-ब्लॉक से बेचने की नियत से चोरी किया था। आरोपी नशा करने का आदि है। नशे की पूर्ती के लिए आरोपी चोरी की वारदातों को अनजाम देता है। आरोपी चोरी के मामले में जेल भी जा चुका है। आरोपी जेल से जमानत पर है। आरोपी स्कूटी को बेचने की फिराक में था। आरोपी का अदालत में पेश करने से पहले कोरोनावायरस टेस्ट बी.के. अस्पताल से कराया गया जो पॉजिटिव आने पर बी.के अस्पताल गार्द में कोरनटाईन किया गया है। आरोपी का पुनःहै कोरोना टेस्ट कराया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!