नवोदय सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 80वा स्वतंत्रता दिवस धूमधाम के साथ हुआ संपन्न

फरीदाबाद : ओल्ड फरीदाबाद स्थित नवोदय सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 80वा स्वतंत्रता दिवस बहुत धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पार्षद शेफाली सिंगला उपस्थित रही कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा बबली ने की वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी राधिका बहल तथा अनुराग शर्मा उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के शुरुआत में प्रधानाचार्य डॉक्टर गौरव पाराशर ने सभी आए हुए अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में नन्हे मुन्ने बच्चों ने फैंसी ड्रेस कार्यक्रम में भाग ले कर तरह तरह की वेशभूषा पहन कर कई विशिष्ट व्यक्तियों का किरदार पेश किया इसमें मुख्य रूप से वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भगत सिंह, मदर टेरेसा, महात्मा गांधी, जादूगर,कई तरह के मशहूर कार्टून किरदारों की सभी ने खुले मन से प्रशंसा की इसके अलावा देश प्रेम से भरे गीतों से प्राइमरी कक्षा के बच्चों देशभक्ति का समा बांध दिया। देश भक्ति के कई ग्रुप डांस बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए जिसकी सभी ने बहुत प्रशंसा की।

इस अवसर पर सुरेंद्र बबली ने बच्चों को संबोधित करते हुए कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा की नवोदय सरस्वती स्कूल शहर के अच्छे स्कूलों में अपनी पहचान रखता है और बच्चों के गायन और नृत्य की बहुत प्रशंसा की उन्होंने कहा कि विद्यालय के बच्चों में बहुत जोश और जुनून है जो निश्चित ही आने वाले समय में अच्छा परिणाम देगा। मंच का सफल संचालन स्कूल के ही बच्चों वैशाली ,हर्ष शर्मा और दक्ष सिंह ने किया। कार्यक्रम के अंत में स्कूल के एकेडमिक कोऑर्डिनेटर श्रेय पाराशर ने आए हुए सभी अतिथियों का धन्यवाद किया ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!