मारपीट करके स्कार्पियो गाडी स्नेचिंग करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार

– मामले में 4 आरोपियों को पहले ही किया जा चुका है गिरफ्तार

फरीदाबाद : डीसीपी क्राइम मुकेश मल्होत्रा के द्वारा आपराधिक गतिविधियों में शामिल आरोपियों की धरपकड़ के दिए गए दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए डीएलएफ प्रभारी राकेश कुमार की टीम ने मारपीट करके स्कार्पियो गाडी स्नेचिंग करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम नवाब खान है। आरोपी फरीदाबाद के जीवन नगर सेक्टर 55 का रहने वाला है। आरोपी ने वर्ष 2021 के अक्टूबर माह में अपने साथीयों के साथ मिलकर जीवन नगर के रहने वाले अमन प्रकाश से गाडी स्कार्पियो , चेन व मोबाइल फ़ोन स्नैचिंग की वारदात को अंजाम दिया था। जिसका मामला थाना सेक्टर 58 में दर्ज किया गया। क्राइम ब्रांच टीम ने आरोपी को अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना से सेक्टर 58 की स्नैचिंग के मामले में गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी शिकायतकर्ता के साथ बिजनेस पार्टनर है और आरोपी ने वारदात को योजना बनाकर अपने अन्य साथियों के माध्यम से अंजाम दिया था। मामले में पहले ही चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका था। मामले में फरार चल रहे अन्य आरोपियों की पुलिस की तलाश कर रही है जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। मारुति को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!