देसी कट्टा सहित आरोपी को क्राईम ब्रांच सेक्टर 30 की टीम ने किया गिरफ्तार

फरीदाबाद : अपराधिक मामलों में संलिप्त आरोपियों की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देश के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए क्राईम ब्रांच सेक्टर 30 की टीम ने अवैध हथियार रखने के मामले में आरोपी अहमद हुसैन(34) को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि क्राईम ब्रांच सेक्टर 30 की टीम ने अहमद हुसैन(28) वासी संत नगर ओल्ड फरीदाबाद को रेलवे स्टेशन रोड सेक्टर-17 के पास से काबू कर एक देशी कट्टा बरामद किया गया है। जिसके खिलाफ थाना सेक्टर-17 में अवैध हथियार रखने की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अहमद हुसैन(28) देसी कट्टा रायबरैली उत्तर प्रदेश से किसी व्यक्ति से 4000/-रू में खरीद कर लाया था। आरोपी पानी सप्लाई करने का काम करता है। आरोपी पर पूर्व में किडनैपिंग सहित 3 मामले दर्ज है। आरोपी को माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!