देशी कट्टा सहित आरोपी को अपराध शाखा सेक्टर-48 की टीम ने किया गिरफ्तार

आरोपी पर पूर्व में थाना सुरजकुण्ड में चोरी व अवैध हथियार के 5 मुकदमें है दर्ज

फरीदाबाद 9 मई : पुलिस उपायुक्त अपराध हेमेन्द्र कुमार मीणा के द्वारा शहर में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए दिए गए दिशा निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा सेक्टर-48 प्रभारी हिमांशु की टीम ने देशी कट्टा सहित आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सद्दाम उर्फ अंदु गांव बडखल का रहने वाला है। आरोपी को अपराध शाखा टीम ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना से एसजीएम नगर एरिया सेक्टर-48 से काबू किया है। आरोपी की तलाशी लेने पर आरोपी से देशी कट्टा बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ थाना एसजीएम नगर में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी देशी कट्टे को नूहूं में किसी अनजान व्यक्ति से 7000रु में वारदात को अंजाम देते समय लोगो में भय बनाने के लिए खरीद कर लाया था। आरोपी पर पूर्व में थाना सुरजकुण्ड में चोरी व अवैध हथियार के 5 मुकदमें दर्ज है। जिनमें आरोपी पहले गिरप्तार किया जा चुका है। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!