क्राइम ब्रांच ऊंचा गांव की टीम ने ₹5,000 के इनामी आरोपी को किया गिरफ्तार

थाना सदर बल्लभगढ़ के वर्ष 2025 के एक गो तस्करी के मामले में था वांछित

फरीदाबाद : वांछित/फरार चल रहे अपराधियों की गिरफ्तार करने के दिये गये दिशा-निर्देशों के तहत कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच ऊंचा गांव की टीम ने ₹5,000 के इनामी आरोपी वकील उर्फ पिकअप निवासी गांव उटावड़, जिला पलवल को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। वह थाना सदर बल्लभगढ़ में दर्ज हरियाणा गौवंश संरक्षण एवं गौ संवर्धन अधिनियम के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहा था, जिस पर फरीदाबाद पुलिस द्वारा ₹5,000 का इनाम भी घोषित किया गया था। जिसको माननीय अदालत में पेश कर 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि क्राइम ब्रांच ऊंचा गांव की टीम ने 22 जुलाई को गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी वकील को उसके गांव उटावड़ में दबिश देकर गिरफ्तार किया है।

जांच में सामने आया कि आरोपी वारदात के बाद से ही फरार चल रहा था और दक्षिण भारत में ट्रक चालक का कार्य कर रहा था। करीब दस दिन पहले ही वह अपने गांव वापस आया था। घटना के समय जिस वाहन में गौवंश को भरकर ले जाया जा रहा था, उसे आरोपित वकील उर्फ पिकअप चला रहा था। गाड़ी को मौका पर ही बरामद कर लिया गया था।

बता दें कि फरवरी 2025 में पर्वतीय कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति की शिकायत पर थाना सदर बल्लभगढ़ में गौ तस्करी करने व वाहन चढ़ाने का प्रयास तथा फायरिंग करने के संबंध में एक मामला दर्ज किया गया था। कैंटर गाड़ी में 21 गोवंश भरे हुये थे। जिस गाड़ी को पुलिस टीम ने मौका पर ही काबू कर लिया था।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!