दूल्हे की गर्दन में लगी गोली, हुई मौत !

बिहार : हाल ही में बिहार के खगाडिय़ा से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, यहां शादी की रस्मों के दौरान दूल्हे की गर्दन में गोली लग गई, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक दूल्हा मुंबई में एक दर्जी था। वह शादी के लिए बिहार के खगडिय़ा गया था। उसका नाम मोहम्मद इरशाद है।

इरशाद के भाई ने घटना के बारे में बताया कि एक लडक़ा आया और दूल्हे के बगल में कुर्सी पर बैठ गया। उसने बंदूक निकाली, लोड की और गोली चलाते ही गोली ऊपर जाने की बजाय दूल्हे की गर्दन में लगी।

खुशी का माहौल पल भर में मातम में बदला : मुफस्सिल पुलिस स्टेशन क्षेत्र के कुतुबपुर इलाके में शनिवार रात 11 बजे यह घटना हुई। दूल्हे के बड़े भाई शमशाद ने कहा, ‘हम इरशाद को खगडिय़ा ले गए, लेकिन उसकी गर्दन से लगातार खून बह रहा था. कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई।’ यह हादसा दुल्हन के सामने हुआ। शादी में मौजूद लोगों ने बताया कि शादी के दौरान अचानक गोलीबारी हुई।

शमशाद ने आगे बताया, ‘‘हमें कुछ समझ में आने से पहले ही, दूल्हे को कालीन पर पड़ा देखा, उसकी गर्दन से खून बह रहा था। लोगों ने दुल्हन को बाहर निकाला और हंगामा मच गया। खुशी का माहौल पल भर में सन्नाटे में बदल गया।’’ दूल्हे के भाई और रिश्तेदारों ने इरशाद को अस्पताल ले गए, लेकिन वह बच नहीं सका। गोली चलाने वाला आरोपी फरार हो गया।

रस्मों के दौरान ही गोली दूल्हे को लगी : मुफस्सिल पुलिस स्टेशन क्षेत्र के कुतुबपुर से शादी का जुलूस आया था। मोहम्मद इरशाद की शादी रुखसार खातून से हो रही थी। यह घटना उस समय हुई जब दुल्हन, रुखसार खातून भी मंच पर थी। रस्मों के दौरान ही गोली दूल्हे को लगी। परिवार वालों ने उसे तुरंत खगडिय़ा शहर के बलुही स्थित नेक्टर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे बेगुसराय रेफर कर दिया। बेगुसराय के डॉक्टरों ने भी उसे पटना रेफर कर दिया। तब तक मोहम्मद इरशाद की रास्ते में ही मौत हो गई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!