फरीदाबाद के बिजली पेंशनर्स की बैठक का आयोजन जैन स्थानक सेक्टर-7 फरीदाबाद में किया गया

फरीदाबाद : हरियाणा बिजली पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन जिला फरीदाबाद के तत्वाधान में फरीदाबाद के बिजली पेंशनर्स की बैठक का आयोजन जैन स्थानक सेक्टर-7 फरीदाबाद में किया गया। सभा की अध्यक्षता विजय पाल भाटी एवं प्रधान देवी दयाल दिसोदिया व संचालन सचिव बी एस भंडारी व सुभाष त्यागी द्वारा किया गया। मीटिंग में कम्यूटेशन रिकवरी की कटौती का समय घटाने, जुलाई में लगने वाली वेतन वृद्धि, कैशलेश मेडिकल फैसिलिटी, पेंशन पेमेंट ऑर्डर बुक जारी करवाने, रिविजन ऑफ पेंशन की अदायगी व ट्रेनी भर्ती होने वाले आई टी आई ट्रेनीज, डिप्लोम ट्रेनीज, जी टी ए/ए ई ट्रेनीज को एक जनवरी 1986 से नोशनल आधार पर संशोधित रेगुलर वेतनमान की पे का लाभ दिलवाने सहित अन्य समस्याओं के समाधान पर विचार विमर्श किया गया। केंद्रीय परिषद के नेता बीर सिंह ने कहा कि सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के मुताबिक अभी तक अभी पेंशनर्स को संशोधित पेंशन का एरियर का भुगतान अभी तक नहीं हो पाया है। लाखन सिंह ने बताया कि जनवरी 2016 से न्यनतम पेंशन/फैमिली पेंशन 900/ रु मिलती हैं। बी एस भंडारी ने कैशलेश सुविधा के बारे नए फॉर्म भरने की जानकारी साझा की।

एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष देवी दयाल दिसोदिया ने अपने विचार रखते हुए बताया कि सरकार पिछले पांच साल से नगदी रहित चिकित्सा सुविधा देने का वायदा तो कर रही है परंतु जमीनी स्तर पर इसका लाभ मिलने में कठिनाइयां आ रही हैं। सरकार को इस सुविधा को सुनिश्चित करने के आदेश जारी करने चाहिए। इसी तरह से कम्यूटेशन की रिकवरी के लिए हरियाणा पेंशन नियम में 15 साल को घटा कर 10 साल 8 महीने करने की अपील की है। हरियाणा सरकार की तर्ज पर बिजली पेंशनर्स फैमिली पेंशनर्स को भी पति पत्नी के ज्वाइंट फ़ोटो के साथ पीपीओ बुक दी जानी चाहिए। पेंशन पेमेंट ऑर्डर बुक ज्वाइंट फ़ोटो के साथ पेंशनर्स का मूल दस्तावेज है। मुख्य अभियंता थर्मल पानीपत कार्यालय द्वारा एसोसिएशन को मीटिंग देने पर भी ढुल मुल रवैया अपनाया जा रहा है। जबकि सरकार अधिकारियों को जनता के मद्दे सुनने व समाधान के दावे कर रही हैं। यही नहीं भारतीय संसद के दोनों सदनों से पारित रोजगार कार्यालय कंपलसरी नोटिफिकेशन ऑफ वेकेंसीज एक्ट 1959 के तहत भर्ती एवम् तरक्की नीति में टेक्नीशियन, जे ई, फोरमैन, ए ई के पदों पर अपाइंटमेंट से पहले ट्रैनिंग पीरीयड का प्रावधान तो कर दिया गया है परंतु महामहिम राष्ट्रपति के स्पष्टीकरण आदेश व चौथे वेतन आयोग की सिफारिशों के मुताबिक 1जनवरी 1986 को या उसके बाद ट्रैनिंग कंप्लीट करने वाले कर्मचारियों को नोशनल आधार पर रेगुलर पोस्ट के पे स्केल के वेतन का लाभ नहीं दिया जा रहा है। इसकी वजह से एम्पलाईज के दो साल के सेटिस्फेक्टरी ट्रैनिंग पीरीयड को वेतन वृद्धि, वरिष्ठता, ए सी पी वेतनमान के लिए नहीं गिना जा रहा हैं।

बैठक में इसके लिए रोष प्रकट किया गया। सभा में पूर्व प्रधान ऋषि प्रकाश शर्मा, खूब सिंह धारीवाल, विजय पाल शर्मा, प्रताप सिंह बामल, राम निवास, सुभाष शर्मा, राधा रानी,राकेश कुमार सिंह, त्रिलोक शर्मा, जय प्रकाश, बलदेव राज, रामजी यादव, वजीर सिंह, किशन चंद मुंजाल सुरेश सैनी, जमुना प्रसाद, रतन लाल, राजेंद्र शर्मा, राजन शर्मा, मोहर सिंह, सतबीर सिंह, हरबीर सिंह, सरदार दिवान सिंह, आर के गणेश भगवान सिंह महानंद, भरत सिंह विनोद शर्मा आदि पेंशनर्स फैमिली पेंशनर्स ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!