श्रीसत्यनारायण महापूजा से पंडाल हुआ मंगलमय

फरीदाबाद : महाराष्ट्र मित्र मंडल द्वारा सार्वजानिक श्री गणेश उत्सव गाँधी कॉलोनी स्थित समुदाय भवन में 06 सितम्बर से 15 सितम्बर तक बड़े धूम धाम से मनाया जा रहा है।

मंडल द्वारा 14 सितम्बर को सत्यनारायण महापूजा का आयोजन पंडाल में किया गया। महापूजा मंडल के कार्यकर्ता उदय भान एवं सुनीता देवी द्वारा की गई. महापूजा करते हुए रवि गोसावी ने बताया की हमारे हिंदू धर्म में भगवान विष्णु जी की पूजा का विशेष महत्व बताया गया है। खासतौर पर जब आप किसी विशेष अवसर पर भगवान विष्णु जी का पूजन अपनी पूरी श्रद्धा भाव से करते हैं तब विष्णु भगवान की विशेष कृपा दृष्टि प्राप्त होती है। इसलिए हर महीने की एकादशी, बृहस्पतिवार और पूर्णिमा तिथि को भगवान विष्णु जी का पूजन व कथा करनी चाहिए। सत्यनारायण की कथा यानी भगवान विष्णु जी की पूजा करने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है। ऐसा माना जाता है कि इससे सभी कामनाओं की पूर्ति होती है। ऐसा माना जाता है कि इसका व्रत करने से भगवान विष्णु हमारे सारे कष्टों को हर लेते है। इसलिए घर की शांति और सुख- समृद्धि के लिए भगवान सत्यनारायण की पूजा विशेष लाभकारी होती है। महापूजा सम्पूर्ण होने पर सभी उपस्थित श्रद्धालुओं को सूजी के हलवा का प्रसाद भी वितरित किया गया जिसे खास तोर पर मंडल महापूजा के लिए बनाता है।

पूजा में मंडल के अध्यक्ष राजेन्द्र पांचाल, सुधाकर पांचाल, यशवंत पांचाल, रविन्द्र पांचाल, विनय पांचाल, अक्षय, रोहित, शेखर, कर्ण शर्मा, सचिन, उदय भान, मोनू एवं मंडल के सभी करता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!