12 वर्षीय नाबालिंग लडकी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को महिला थाना एनआईटी की टीम ने किया गिरफ्तार

फरीदाबाद : महिला थाना एनआईटी प्रभारी माया की टीम ने 12 वर्षीय नाबालिंग लडकी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को जवाहर कॉलोनी से रेड कर गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया की आरोपी मुरारी (32) पीडिता का जीजा है। आरोपी जवाहर कालोनी का रहने वाला है! आरोपी प्राईवेट कम्पनी में काम करता था। महिला थाना पुलिस ने आरोपी को अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना से आरोपी के घर से ही दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी ने नाबालिंग लडकी को अकेला देखकर अपनी हवस का शिकार बनाया था। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।



