हिसार में आयोजित इनसो की ऐतिहासिक छात्र हुंकार रैली में प्रदेश के युवाओं ने लगायी मिशन दुष्यंत 2024 पर मोहर : रविन्द्र पाराशर

फरीदाबाद 7अगस्त : जननायक जनता पार्टी के छात्र संगठन इनसो द्वारा हिसार में आयोजित छात्र हुंकार रैली कई माइनो मे खास रही!! सफल रैली की जानकारी देते हुए जिला प्रवक्ता रविंन्द्र पाराशर एडवोकेट ने बताया कि हिसार में इनसो के स्थापना दिवस पर आयोजित हुंकार रैली एतिहासिक साबित हुई। हजारों की संख्या मे छात्रों ने इस रैली में पहुंचकर डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के हाथों को मजबूत करने का काम किया। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने आगामी चुनावों, सरकार के कार्य, पार्टी की नीतियों आदि के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इनसो जिलाध्यक्ष रवि शर्मा ने कहा कि हुंकार रैली में युवाओं में जोश देखते ही बनता था। इससे पता चल रहा था कि युवाओं में जजपा के प्रति क्रेज लगातार बढ़ रहा है। फरीदाबाद से बड़ी संख्या में युवा हिसार पहुंचे और मिशन दुस्यंत 2024 को मजबूती दी!!

जिला प्रवक्ता ने बताया डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने अपने भाषण के दौरान प्रदेश में भाईचारा मजबूत करने के लिए ‘‘जय हरियाणा’’ ‘‘जय मेवात” का नारा दिया दिया।उन्होंने कहा कि छात्रों को राजनीति मेें आगे लाने के लिए इनसो का गठन किया गया था। इनसो दुनिया का सबसे मजबूत छात्र संगठन बन चुका है।

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की सोच है कि युवाओं को राजनीति में आगे लाकर उन्हें सरकार में भागीदार बनाया जाए। युवा अपनी शक्ति का प्रयोग देश को विश्व में शिखर पर ले जाने के लिए करें!!

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!