4 फरवरी को गौच्छी क्षेत्र में किया था चाकू से हमला, 3 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस चौकी संजय कालोनी की कार्रवाई

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस द्वारा लड़ाई-झगड़ों के मामले में लगातार कार्रवाई की जा रही है, एक ऐसे ही चाकू मारकर घायल करने के एक मामले में पुलिस चौकी संजय कालोनी की टीम ने जाविद खान(24), आबिद(28) व सहनवाज(22) वासी गांव गौच्छी फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सलमान वासी गांव गौच्छी ने पुलिस चौकी संजय कालोनी में दी अपनी शिकायत में बताया कि उसका भाई साहिब 4 फरवरी को काम पर जा रहा था। रास्ते में यामीन, आबिद व मोहिन ने उसके भाई को रोक लिया तथा उसके साथ मारपीट की व चाकू से हमला कर मौका से फरार हो गये। जिस पर थाना मुजेसर में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपितों की पीडित साहिब के साथ पहले कहासुनी हुई थी। जिसकी रंजिश ऱखते हुये 4 फरवरी को उन्होंने साहिब को रोका तथा जाविद ने चाकू, आबिद व सहनवाज ने लात-घूंसे से उस पर हमला कर दिया। सभी आरोपितों को माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!