ब्लॉक डी 2 में बहारी वाहनों के प्रवेश पर लगेगी रोक, ब्लॉक में लगे बूम बैरियर

फरीदाबाद (मनीष शर्मा) : ब्लॉक डी 2 सेक्टर-10 में रेसिडेंट वेल्फेयर एसोसियेशन द्वारा बूम बैरियर का उदघाटन किया गया। इस मौक़े पर पूर्व विधायक राजेन्द्र सिंह बिसला, प्रधान जगज़ीत सिंह नैन, ग्रेटर फऱीदाबाद किसान संघर्ष समिति के प्रधान शिव दत्त वशिष्ठ , उप प्रधान दीपा शर्मा, महासचिव अनूप वशिष्ठ , प्रमुख उद्योगपति वीरेन्द्र शर्मा , जितेश मेंहदीरत्ता, के एल शर्मा, दिनेश खुराना, राजेश बिरमानी, अनिल चौहान व ब्लॉक के सभी गणमान्य व्यक्ति मोजूद थे।

इस अवसर पर ब्लॉक के प्रधान जगजीत सिंह नैन ने बताया ये ब्लॉक की सुरक्षा के लिए बहुत साहसिक कदम है। इससे ब्लॉक में असामाजिक तत्वों की ब्लॉक में एंट्री रुक जायेगी जो व्यक्ति बाहर से ब्लॉक में आएगा और जिस घर में वो जाना चाहेगा उस घर के मुख्य व्यक्ति से कन्फर्मेशन के बाद ही अंदर आ पाएगा। एम्बुलेंस पुलिस व अन्य सरकारी वाहनों को नहीं रोका जाएगा। सभी ब्लॉक की गाडिय़ों को फ़ास्टटैग दिया जाएगा।

इस अवसर पर पूर्व विधायक राजेन्द्र बिसला ने बताया कि यह आर डब्ल्यू ए का ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने दुनिया के 50 देशों की यात्रा की है, सभी विकसित देशों में ऐसा होता है।

इस अवसर पर शिवदत्त वशिष्ठ ने बताया कि अन्य सेक्टरों में भी ऐसा होना चाहिए, ये सुरक्षा के लिहाज़ से बहुत अच्छा कदम है। फऱीदाबाद के मानचित्र पर ब्लॉक डी 2 की आने वाले समय में अलग पहचान होगी। ब्लॉक वासीयो ने कहा कि ब्लॉक के विकास में धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने ब्लॉक वासियों को इस प्रयास के लिए बधाई दी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!