वाहन चोर को क्राइम ब्रांच एनआईटी की टीम ने चोरी की मोटरसाइकिल सहित किया गिरफ्तार

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच एनआईटी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर नरेंद्र की टीम ने एक वाहन चोर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम अमन है। आरोपी फरीदाबाद की डबुआ कॉलोनी का रहने वाला है। क्राइम ब्रांच टीम ने आरोपी को नाकाबंदी कर डबुआ मंडी रोड से चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया है। मौके पर आरोपी से मोटरसाइकिल के डॉक्यूमेंट मांगे जो आरोपी डॉक्यूमेंट पीस नहीं कर पाया। मोटरसाइकिल के चेचिस नंबर चेक करने पर पाया कि मोटरसाइकिल थाना डबुआ के चोरी के मुकदमे की है।

आरोपी से पूछताछ में पता चला कि आरोपी नशा करने का आदी है नशे की पूर्ति के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम देता है आरोपी चोरी के मुकदमे में पहले जेल जा चुका है। पूछताछ के बाद आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!