जानकार बनकर 27,510 रुपये की साइबर ठगी, कॉलर सहित 2 आरोपी गिरफ्तार

साइबर थाना बल्लभगढ की कार्रवाई

फरीदाबाद : सेक्टर 69 फरीदाबाद निवासी शिकायतकर्ता के जानकार बनकर 27,510 रुपये की ठगी करने के एक मामले में साइबर थाना बल्लभगढ की टीम ने कॉल करने वाले 2 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान रामकुमार(24) व बॉबी(22) वासी मथुरा उत्तर प्रदेश के रुप में हुई है। जिनको माननीय अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार सेक्टर-69 फरीदाबाद वासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि 14 अगस्त को उसके पास एक अंजान नंबर से कॉल आया, जिसने अपने आपको शिकायतकर्ता का जानकार बताया और स्कैनर भेजकर पैसे मांगे। जिस पर शिकायतकर्ता ने अलग-अलग ट्रांजैक्शन के जरिए 27,510 रुपये भेज दिये। जिस शिकायत पर साइबर थाना बल्लभगढ में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच आरंभ की गई।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपित रामकुमार इस ठगी का मास्टरमाइंड है। उसने शिकायतकर्ता के पास कॉल किया था। वहीं बॉबी, रामकुमार को खाता व SIM उपलब्ध करवाता था। दोनों एक ही गांव के रहने वाले है। रामकुमार 10वीं व बॉबी 12वीं पास है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!