मंदिर में चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 3 किलोग्राम चांदी बरामद

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस द्वारा अपराधियों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है, इसी कड़ी में अपराध शाखा सेक्टर 85 की टीम ने मंदिर में चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि नितिन वासी सेक्टर 82 फरीदाबाद ने पुलिस चौकी सेक्टर 15 ए में दी शिकायत में आरोप लगाया कि 3 मई को प्राचीन शिव मंदिर अजरोंदा से कोई नामालूम व्यक्ति शिवलिंग पर लगी चांदी को चोरी करके ले गया। जिस पर थाना सेंट्रल में चोरी की धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने आगे जानकारी देते हुए बताया कि अपराध शाखा सेक्टर 85 की टीम ने कार्यवाही करते हुए कुलवंत वासी फतेहगंज उत्तराखंड हाल शिव विहार दिल्ली व त्रिलोक वासी विजयलक्ष्मी पार्क दिल्ली को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से वारदात में प्रयोग की स्कूटी वह 3 किलोग्राम चांदी बरामद की है।

दोनों आरोपियों को माननीय अदालत पर पेश कर जेल भेजा गया है!

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!