वाहन चोरी करने वाले आरोपी को क्राइम ब्रांच उंचा गांव की टीम ने मोटरसाइकिल सहित किया गिरफ्तार

– आरोपी से चोरी के 2 मामले सुलझाते हुए 2 मोटरसाइकिल बरामद
फरीदाबाद : डीसीपी क्राइम मुकेश मल्होत्रा के द्वारा अपराधिक मामलो में शामिल आरोपियों की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच उंचा गांव प्रभारी राकेश कुमार की टीम ने वाहन चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम शीतलप्रकाश उर्फ अजय है। आरोपी फरीदाबाद की डबुआ कॉलोनी का रहने वाला है। आरोपी को क्राइम ब्रांच टीम ने अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना से एसआरएस मॉल सेक्टर-12 के पास से चोरी की मोटरसाइकिल सहित आरोपी को थाना मुजेसर के वाहन चोरी के मामले में काबू किया आरोपी से चोरी के एक अन्य मामले का खुलासा हुआ है। आरोपी से पूछताछ में 2 मोटरसाइकिल बरामद की गई है। आरोपी ने पहले भी एनआईटी एरिया में चोरी की वारदातो को अंजाम दे रखा है आरोपी से पहले भी 5 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की जा चुकी है। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।



