सर्व समाज को राह दिखा रही संत रविदास की शिक्षाएं – राजेश नागर

मंत्री राजेश नागर ने संत शिरोमणि गुरु रविदास की 649वीं जयंती पर संत को किया नमन

फरीदाबाद। संत शिरोमणि गुरु रविदास की शिक्षाएं सर्व समाज को अनंत काल तक मार्ग दिखाएंगी। यह बात हरियाणा सरकार के मंत्री राजेश नागर ने मंझावली में आयोजित संत की जयंती के अवसर पर मौजूद जनता के बीच कही। इसका आयोजन रविदास समाज विकास जागृति ट्रस्ट द्वारा किया गया जिसमें 52 गांव के प्रतिनिधियों को सम्मिलित किया गया है।

इस अवसर पर मंत्री राजेश नागर ने कहा कि संत महापुरुषों का सम्मान हमारी सरकार में किया जा रहा है। इससे पहले के राजनीतिक दल संत महापुरुषों के प्रति कितना उदासीन रहते थे, यह सब आप जानते हैं ।भाजपा की सरकार में समाज के संत महापुरुषों की जयंतियों पर बड़े विशाल कार्यक्रमों का आयोजन किया और समाज में समरसता का संदेश दिया।
नागर ने कहा कि समाज के वंचित वर्ग को ऊपर उठने के लिए भाजपा की केंद्र एवं राज्य की सरकारें विशेष कार्य कर रही हैं। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीबी को देखा और जिया है इसलिए वह गरीब गुरवा के दर्द को समझते हैं। उनके नेतृत्व में हमारे मुख्यमंत्री नायब सैनी सर्व समाज की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मेरे घर के दरवाजे सबके लिए हमेशा खुले हुए हैं। मैं हमेशा सर्व समाज के लिए उपलब्ध हूं और आप लोगों के आशीर्वाद से ही आपकी आवाज विधानसभा में बनने का अवसर मुझे प्राप्त हुआ है।

जानकारी के अनुसार संत की शिक्षाओं के प्रचार प्रसार के लिए रविदास समाज विकास जागृति ट्रस्ट का गठन किया गया है जिसमें बदरपुर सैद, भूपानी, बहादुरपुर, ताजूपुर, तिगांव, बुढ़ेना, नीमका, सिडोला, तिलोरी, कोराली, लहनडोला, देहा, फरीदपुर, दौलताबाद, राजपुर कलां, बडोली, भतोला, अगवानपुर, रायपुर कलां, गढ़ खेड़ा, अलीपुर, ददसिया, नगला बदरोला, जसाना, मंधावली, अरुआ, मोठूका, शाहपुर खादर, चांदपुर, घरौंडा, चीरसी, मंझावली, ढहकोला, नचोली, पलवली, शाहजहांपुर, मंझावली सहित 52 गांवों को शामिल किया गया है। कमेटी ने सभी विधानसभा क्षेत्रों में स्कूल बनवाने और जिले में कॉलेज बनवाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके लिए हर गांव से समाज के आठ आठ लोगों के साथ कमेटियां बनाई जा रही हैं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के मीडिया समन्वयक मुकेश वशिष्ठ, चेयरमैन जिला परिषद विजय लोहिया, वाइस चेयरमैन धर्म चौधरी, चेयरपर्सन ब्लॉक समिति पूनम पत्नी रॉबिट, ईश्वर नंबरदार, सरपंच पूनम मंझावली, प्रधान विश्वनाथ, उप प्रधान शिव कुमार सरपंच सदपुरा, महासचिव रमेश चंद, सह सचिव राजकुमार, कोषाध्यक्ष धनराज, संगठन सचिव प्रेमचंद, प्रचार सचिव धर्म सिंह सरपंच रायपुर, ऑडिटर किरण पाल गौतम, सलाहकार ब्रह्म सिंह, बाबू नंबरदार मार्केट कमेटी मेंबर प्रधान वाल्मीकि महासभा फरीदाबाद, कमलेश शास्त्री मंडल बाल कल्याण अधिकारी, विमल खंडेलवाल आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!