वाहन चोर काबू, चोरी की मोटरसाइकिल की बरामद, अपराध शाखा AVTS सिकरोना की टीम ने भेजा जेल

एक अन्य चोरी के मामले का भी खुलासा

फरीदाबाद : 6 जून को मथुरा रोड बल्लभगढ से मोटरसाइकिल चोरी करने के मामले में अपराध शाखा AVTS सिकरोना की टीम ने 17 जुलाई को कासिम(24) वासी धौज फरीदाबाद को सिकरी फतेहपुर रोड से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद की है। जिसको माननीय न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार गौतम ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि 6 जून को उसकी बुलेट मोटरसाइकिल मथुरा बल्लभगढ रोड, नजदीक टीवीएस शोरुम के बाहर से किसी नामपता नामालुम व्यक्ति ने चोरी कर ली, जिस शिकायत पर थाना शहर बल्लभगढ में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने आगे बताया कि आरोपी नशा करने का आदी है तथा नशापुर्ति करने कि लिए उसने यह मोटरसाइकिल चुराई थी, आरोपी ने दौराने पुछताछ थाना मुजेसर के अंतर्गत मोटरसाइकिल चोरी के एक अन्य मामले का भी खुलासा किया है। आरोपी पर पूर्व में सी.एस एक्ट व चोरी के मामले दर्ज है। आरोपी को माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!