गुरुग्राम : पीटीआई शिक्षकों ने तालियां और थालियां बजाकर किया विरोध !

गुरुग्राम ! कांग्रेस राज में लगाए गए 1983 पीटीआई को कोर्ट द्वारा हटा दिए जाने के बाद ये शिक्षक लगातार सरकार के अलग-अलग मंत्रियों के सामने विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। मंगलवार को बड़ी संख्या में पीटीआई गुरुग्राम में सीएम मनोहर लाल खट्टर के सामने प्रदर्शन करने पहुंचे। यहां इन्होंने तालियां और थालियां बजाकर विरोध प्रदर्शन किया लेकिन पुलिस ने इन्हें हटा दिया। इनके प्रतिनिधियों ने सीएम से मुलाकात भी की, उनका कहना है कि सीएम ने चंडीगढ़ आकर बातचीत करने का न्यौता दिया है।

सभी पीटीआई ने जिला प्रधान रामपाल की अध्यक्षता में सीएम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। सुबह सात बजे ही सभी पीटीआई व अन्य संगठनों के पदाधिकारियों ने थालियां बजाकर अपना रोष व्यक्त किया। इस अवसर पर भारी पुलिस बल भी तैनात रहा। हालांकि धक्का-मुक्की भी हुई, लेकिन पुलिस ने शांति से ही पीटीआई को वहां से हटा दिया।

सोनू पीटीआई ने बताया कि सीएम मनोहर लाल ने उनके मामले को सुलझाने का आश्वासन दिया है। उन्हें चंडीगढ़ आने का न्यौता दिया है। ऐसे में सभी पीटीआई को शांति बनाए रखनी होगी और सरकार उनका हल निकालने के लिए तैयार है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!