कुरेशीपुर में कैंची से गोदकर की गई युवक की हत्या के मामले में क्राइम ब्रांच 56 ने मुख्य आरोपी साकिब को किया गिरफ्तार

– अभी 2 दिन पहले ही मृतक की शादी हुई थी, पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने की थी युवक की हत्या

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच 56 प्रभारी सुंदर सिंह व उनकी टीम ने हत्या के मुकदमे में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में अभी साथी आरोपी फरार चल रहे हैं जिनकी तलाश की जा रही है और उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम साकिब है जो कुरेशीपुर का रहने वाला है। आरोपी ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर कुरेशीपुर के रहने वाले 21 वर्षीय मोहम्मद कैफ की कैंची से गोदकर हत्या कर दी थी। मोहम्मद कैफ की अभी 2 दिन पहले ही शादी हुई थी। घटना 6 जून रात 9:00 बजे की है जब मोहम्मद कैफ मस्जिद के पास गया हुआ था तब मस्जिद के पास बनी दुकानों पर आरोपी बैठे हुए थे जिन्होंने मोहम्मद कैफ को अपने पास बुलाया। किसी बात को लेकर आरोपियों कि कैफ के साथ रंजिश थी जिसके चलते उनका झगड़ा हुआ था और झगड़ा बढ़ता बढ़ता बड़ा हो गया और गुस्से में आकर आरोपी शाकिब ने मोहम्मद कैफ पर फायर कर दिया जिससे गोली के छर्रे कैफ पर लगे। इसके बाद आरोपियों ने मोहम्मद कैफ को दबा लिया और कैंची से गोद कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। मोहम्मद कैफ के पिता को इसकी सूचना मिली जो उसे लेकर बीके अस्पताल गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया जिसके पश्चात पीड़ित ने इसकी शिकायत धौज थाने में की जिसके आधार पर आरोपियों के खिलाफ हत्या की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके उनकी तलाश की गई।

क्राइम ब्रांच की टीम ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी साकिब को काबू कर लिया। क्राइम ब्रांच द्वारा आरोपी को पुलिस रिमांड पर लेकर मामले में गहनता से पूछताछ की जाएगी और फरार चल रहे उसके साथियों की तलाश करके उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!