यमुना सरंक्षण परिषद् की बैठक आयोजित

फरीदाबाद, 30 मार्च (मनीष शर्मा) । यमुना सरंक्षण परिषद् की एक आवश्यक बैठक फरीदाबाद के सैक्टर-22 स्थित कार्यालय पर आयोजित की गई। इस बैठक में मथुरा, वृन्दावन, फरीदाबाद, दिल्ली व अन्य क्षेत्रों से आए लोग मौजूद रहे। इस बैठक में यमुना स्वच्छता को लेकर सभी ने अपने-अपने सुझाव रखें तथा यमुना संरक्षण परिषद् की कार्यकारिणी के लिए सर्व सम्मति से फरीदाबाद के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं भारतीय विद्यालय शिक्षा परिषद् के चेयरमैन डॉ. तरूण अरोड़ा को परिषद् का चेयरमैन नियुक्त किया गया।

इस मौके पर वासुदेव आर्य, ललित भारद्वाज, मनीष चौधरी, वृन्दावन से डाक्टर नरेश, मथुरा से डाक्टर महेन्द्र, दिल्ली से रनजीत कुमार, प्रयागराज से आचार्य कृष्णा मिश्रा, यमुनोत्री से संदीप कुमार, बसपा मेयर प्रत्याशी रही डॉ. मनसा पासवान ने यमुना संरक्षण परिषद् की बैठक में भाग लिया।

इस बैठक को सम्बोधित करते हुए एडवोकेट डॉ. तरूण अरोड़ा ने जब यमुना पहाड़ों से उतरकर मैदान इलाकों में आती है तो वह नालों व सीवरेज के गंदे पानी के चलते मां यमुना दूषित हो रही है। केन्द्र व राज्य सरकार अपने-अपने स्तर पर यमुना के शुद्धिकरण को करने में लगी है किन्तु यमुना साफ होने की बजाय वृन्दावन जैसे पवित्र स्थान पर गंदे नाले के रूप में बह रही है, जो धार्मिक भावनाओं को आहत कर रहा है।

एडवोकेट श्री अरोड़ा ने कहा कि यमुना संरक्षण परिषद् का एक दल यमुनानगर, सहारनपुर, पानीपत, सोनीपत, दिल्ली, फरीदाबाद, नोएड़ा, अलीगढ़, पलवल, मथुरा, आगरा, इटावा तथा कानपुर तक यमुना नदी का भ्रमण करेगा तथा यमुना में गिरने वाले नालों की सूची तैयार कर सरकार को देगा ताकि इन नालों का गंदा पानी गिरने से यमुना में रोका जा सकें।

इस मौके पर नमामि यमुने नाम से एक संदेश देते हुए एक मिस्ड कॉल नम्बर 8929051975 जारी किया है। जिससे लोग इस अभियान से जुडक़र मां यमुना को साफ रखने में सहयोग करें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!