करंट लगने से दो लोगों की मौत !

यमुनानगर (हरियाणा), 28 मई ! हरियाणा में यमुनानगर के एक गांव में प्लाईवुड फैक्ट्री में मरम्मत का काम कर रहे दो लोगों की बिजली की हाई वोल्टेज तारों से करंट लगने से मौत हो गई।पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि जिले के खजूरी गांव में बुधवार को यह घटना हुई। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल पर मौजूद एक अन्य व्यक्ति को भी करंट लगा और उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान प्रदीप कुमार (26) और आरिफ (21) के रूप में की गई है।



