क्राइम ब्रांच सेक्टर 85 ने अवैध हथियार, चोरी व स्नेचिंग के विभिन्न मामलों में 3 आरोपियों को धर दबोचा

- रात के समय सवारी को ऑटो में बिठाकर उनका सारा सामान लूट लेते थे आरोपी
फरीदाबाद 12 अक्टूबर। क्राइम ब्रांच सेक्टर 85 ने 3 शातिर आरोपियों को गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर अवैध हथियार, चोरी व स्नेचिंग की धारा के तहत दर्ज 7 विभिन्न मुकदमों में गिरफतार करके एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में विकास, अरुण व सोनू का नाम शामिल है।
पुलिस प्रवक्ता सहायक पुलिस आयुक्त आदर्शदीप सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस करके इसकी सूचना देते हुए बताया कि सभी आरोपी रात के समय ऑटो चलाते हैं और पैसे कमाने की नियत से अपने ऑटो में सवारी बिठाकर उनसे मारपीट करते थे और उनसे उनका सारा सामान लूट लेते थे। आरोपियों के कब्जे से चोरी के विभिन्न मामलों के तहत एक देशी कट्टा, एक जिन्दा कारतूस, वारदात में प्रयोग 2 ऑटो, एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, 3 मोबाइल फ़ोन व 7800 रूपये नगद बरामद किए गए हैं। आरोपी विकास पुत्र धर्मपाल उर्फ छोटे, अरुण पुत्र राजेन्द्र तथा सोनू पुत्र रामनाथ तीनों गांव मौजपुर, फरीदाबाद के रहने वाले है। सभी आरोपियों को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है।



