चाइनीज और पंजाबी स्वाद ले रहे पर्यटक

सूरजकुंड, 25 मार्च। बड़ी चौपाल के सामने ऊंचाई पर चाइनीज फास्ट फूड की दुकान पर लोग पंजाबी फास्टफूड, चिल्ली पोटाटो, चिल्ली चाप, क्रिस्पी कोर्न, स्प्रिंग रोल, चिल्ली पनीर, चिल्ली गार्लिक, नूडल्स, चिल्ली मशरूम आदि खाने के लिए डटे रहते हैं।
लोगों का कहना है कि यहां हर समय ताजा भोजन मिलता है और वह भी काफी मामूली दामों पर। इस स्टाल के संचालक सौरभ रत्रा ने बताया कि उनकी मुख्य दुकान एनआईटी के ईएसआई चौक पर है। प्रबंधक राहुल गुर्जर ने बताया कि कारीगर सुरेंद्र थापा ग्राहकों के लिए रात तक ये आईटम बनाते रहते हैं।



