जीवन नगर में केएमसी हार्ट एंड मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल की शुरुआत, लोगों को रियायती दरों में मिलेगा इलाज

फरीदाबाद : जीवन नगर पार्ट-2 में केएमसी हार्ट एंड मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल आज भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा व गोस्वामी कृष्णलाल सुपुत्र विकास गोस्वामी ने जनता को समर्पित किया। इस मौके पर पूर्व विधायक नगेन्द्र भड़ाना वार्ड-8 के पार्षद प्रतिनिधि कविंद्र चौधरी, निवर्तमान पार्षद सुरेंद्र अग्रवाल, वार्ड नम्बर-10 के निर्वतमान पार्षद मनवीर भड़ाना, भावी पार्षद पद उम्मीदवार और शिक्षाविद् अजय यादव, शिक्षाविद् अमित जैन, एस.के. आहूजा, शिक्षाविद् व जेजीपी नेता सतीश फोगाट, अरुण पुंडीर, मानव शर्मा, सचिन तंवर मुख्य रूप से उपस्थित थे। इस अवसर पर केएमसी हॉस्पिटल के डायरेक्टर राजेश मदान और चेयरमैन एलपी मदान ने सभी अतिथियों का बुक्के देकर स्वागत किया।

इस मौके पर विकास गोस्वामी ने हार्ट अस्पताल खोलने पर राजेश मदान को आशीर्वाद दिया और धर्मार्थ कार्य के लिए बधाई भी दी।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने कहा कि जीवन नगर में एक हार्ट हॉस्पिटल की आवश्यकता थी। जीवन नगर में मजदूर और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोग रहते हैं। ऐसे में राजेश मदान व डा. मनीष शर्मा द्वारा संयुक्त रूप से खोले गए हॉस्पिटल की सरहाना करते हुए कहा कि इस हॉस्पिटल में आर्थिक रूप से कमजोर लोग अपना ईलाज रियायती दरों पर करा पाएंगे।

केएमसी हॉस्पिटल के डायरेक्टर राजेश मदान ने बताया कि वह हमेशा से जीवन नगर में एक हॉस्पिटल की शुरुआत करना चाहते थे। जिससे जीवन नगर के आर्थिक रूप से कमजोर लोगों का कम पैसों में अच्छा इलाज हो सके। उन्होंने कहा कि हॉस्पिटल में डॉ. मनीष शर्मा की देखरेख में मरीजों का ईलाज होगा। डॉ. मनीष एमडी एमबीबीएस हैं जो हार्ट स्पेशलिस्ट हैं। डॉक्टर मनीष ने कहा कि उन्होंने सोहना रोड जीवन नगर पार्ट-2 में पहले डिस्पेंसरी की शुरुआत की थी और वहां मरीजों की तादाद बढऩे लगी और पता चला कि यहां के गरीब लोगों को पैसे के अभाव के कारण सही इलाज नहीं मिल पा रहा है, इसलिए केएमसी हार्ट एंड मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल की शुरुआत करनी पड़ी। आने वाले मरीजों की भी यही डिमांड थी कि यहां पर हार्ट स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल की शुरुआत की जाए ताकि यहां पर लोगों को समय पर रियायती दर पर इलाज हो सके।

इस अवसर पर राजेश डागर, सुरेन्द्र भड़ाना, संजीव कुशवाहा, अशोक डी स्टार, किशन बारी, सुनील यादव सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!