तत्काल इस्तीफा दें योगी : आप

लखनऊ, 7 दिसंबर ! आम आदमी पार्टी (आप) ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार महिलाओं को सुरक्षा और न्याय देने में नाकाम है इसलिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तत्काल इस्तीफा दें। आप के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने कहा कि योगी सरकार प्रदेश की महिलाओं को सुरक्षा और न्याय दोनों देने में नाकाम है। उन्होंने कहा कि यदि उन्नाव बलात्कार पीड़िता को प्रशासन ने सुरक्षा दी होती और आरोपियों को समय रहते सजा मिल जाती तो पीड़िता को जान नहीं गंवानी पड़ती। सिंह ने कहा कि मौजूदा प्रदेश सरकार में पुलिस चौकी और थाने ही महिलाओं के लिए सुरक्षित नहीं हैं, प्रदेश में जंगलराज चरम पर है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को अपनी नाकामी की जिम्मेदारी लेते हुए तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि योगी सरकार के राज में उत्तर प्रदेश महिलाओं के लिए असुरक्षित प्रदेश बन चुका है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!