नाराज होकर घर से निकली 13 साल की नाबालिग लडकी को पुलिस ने बरामद कर घरवालो को सोंपा

फरीदाबाद : सैनिक कालोनी चौकी पुलिस ने घर से नाराज होकर जाने वाली एक नाबालिग लडकी को तलाश कर उसके परिजनो को सौंपने का एक सराहनीय कार्य किया है। मामला सैनिक कालोनी के अंतर्गत आने वाली नेहरु कालोनी फरीदाबाद एरिया का है। दिनांक 22.10.2020 को एक नाबालिग लडकी घर से नाराज होकर चली गई थी। परिजनो की शिकायत पर पुलिस ने थाना डबुआ मे मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने अपने सूत्रों एवं इलैक्टौनिक माध्यम से लडकी को फरीदाबाद एरिया से बरामद परिजनो को सौंपा है।



