नैशनल एसोसिएशन फॉर दी ब्लाइंड में दिव्यांग बच्चों ने स्वादिष्ट भोजन का आनन्द उठाया

फरीदाबाद। आशीर्वाद रसोई परिवार के सदस्य नैशनल एसोसिएशन फॉर दी ब्लाइंड हरियाणा स्टेट ब्रांच फरीदाबाद में दिव्यांग बच्चों से मिले और उनका गीत-संगीत द्वारा भरपूर मनोरंजन किया। इस दौरान बच्चों को स्वादिष्ट भोजन कराया और उनके साथ बेहतरीन समय व्यतीत किया तथा उन्हें रोजमर्रा की वस्तुएं जैसे तौलिए भेंट किए। राजीव कोछड़ ने बताया कि यह कार्य करने की प्रेरणा उनके मन में गुरु महाराज घसीटाराम कंतजी, बाबा धर्मदास जी, बाबा गुरदित्तामल जी ने दी, जिनका कहना है कि सबके प्रति प्रेम भावना रखें और सरबत का भला मांगे। नैशनल एसोसिएशन फॉर ब्लाइंड के कमेटी मेंबर मुख्यत: मिश्रा जी ने इस कार्य को सफल बनाने में सराहनीय सहयोग दिया। उल्लेखनीय है कि आशीर्वाद रसोई लोगों को पांच रुपए में भरपेट स्वादिष्ट भोजन कराने का उपक्रम चलाती है, इस कार्य के लिए शहरभर में संस्था की खूब तारीफ हो रही है। कार्यक्रम में सरदार चरणजीत सिंह चन्नी, राजीव कोछड़, दास विजय , दास आदित्य, दास यशराज, दास अनंत, दास संजय कोहली, दास जॉटी, विकास व उनके पिताजी, रंजीव ओबराय तथा अन्य सदस्य उपस्थित थे।



