प्यासे की प्यास बुझाना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य : मानव अधिकार संरक्षण संघ

  • ओल्ड फरीदाबाद पुलिस के सहयोग से खेड़ी चौक पर मटके लगाकर प्याऊ का शुभारंभ

फरीदाबाद (मनीष शर्मा) : मानव अधिकार संरक्षण संघ टीम फरीदाबाद द्वारा एशियन हॉस्पिटल के पास प्याऊ लगाने के बाद ओल्ड फरीदाबाद पुलिस के सहयोग से खेड़ी चौक पर मटके लगाकर प्याऊ का शुभारंभ किया गया। जिससे प्यासे लोगों का समय पर पानी उपलब्ध हो सके और वह अपनी प्यास बुझा सके। टीम का कार्य शुरू से ही लोगों के हित में रहा है और आगे भी रहेगा।

इस शुभ अवसर पर गुलबीर सिंह जिलाध्यक्ष, फरीदाबाद विवेक शर्मा जिला उपाध्यक्ष, सतीश कुमार जिला अध्यक्ष लीगल सेल, हेमराज शर्मा जिला उपाध्यक्ष, इरशाद खान महासचिव बल्लबगढ़, रविंद्र कुमार सचिव बल्लबगढ़, रोहतास सब इंस्पेक्टर ओल्ड फरीदाबाद और उमेद ओल्ड फरीदाबाद पुलिस स्टेशन मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!