फरीदाबाद : जूनियर रेडक्रॉस का पौधरोपण अभियान

फरीदाबाद। जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं चेयरमैन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दीपक गुप्ता के दिशा निर्देशानुसार एवं मंगलेश कुमार चौबे मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की देखरेख में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नेराजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय एन एच तीन फरीदाबाद की सैंट जॉन एम्बुलेंस ब्रिगेड, लीगल लिटरेसी सैल और जूनियर रेडक्रॉस के सौजन्य से ब्रिगेड अधिकारी और विद्यालय के प्रधानाचार्य रविन्द्र कुमार मनचन्दा के मार्गनिर्देशन में पौधरोपण अभियान चलाया। प्रधानाचार्य रविन्द्र कुमार मनचन्दा ने बताया कि विद्यालय में जामुन, चांदनी और हेज के पौधे लगाए जा रहे हैं आज जामुन और चांदनी के पौधे लगाए गए। ब्रिगेड, जूनियर रेडक्रॉस तथा सामाजिक संगठनों से और पौधे प्राप्त कर आगे भी पौधरोपण किया जाएगा। इसी प्रक्रिया में रोटरी क्लब तथा रोड सेफ्टी ऑर्गनाइजेशन के सौजन्य से बगीचा भी विकसित किया जा रहा है।
ब्रिगेड अधिकारी और जूनियर रेडक्रॉस काउन्सलर रविन्द्र कुमार मनचन्दा ने कहा कि पेड़ लगाना बढ़ते तापमान तथा ग्लोबल वार्मिंग को रोकने और प्रदूषण को कम करने के लिए सबसे अच्छा उपाय है। भारत में सावन मास को त्योहार के रूप में मनाया जाता है। पौधरोपण धरती मां को बचाने के लिए एक अभियान के रूप में शुरू किया गया है। वृक्षों से होने वाले लाभ भी हमारे दैनिक जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। हम स्वयं को वृक्षों से अलग नहीं कर सकते। विकास की इस दौड़ में हम आज कंक्रीट के जंगल तक आ पहुंचे हैं। वर्तमान स्थिति यहां तक आ पहुंची है कि हमने अपने विकास और स्वार्थ के लिए पेड़ों को काट-काटकर स्वयं अपने लिए ही प्रतिकूल स्थिति पैदा कर ली है। अंधाधुंध होने वाली कटाई से जो दुष्परिणाम हमारे सामने आ रहे हैं, वे भी कम चौंकाने वाले नहीं हैं। बाढ़, सूखा, बढ़ते तापमान जैसी आपदाओं से जूझता मानव अब वृक्षों के महत्व को समझने लगा है। तभी प्रकृति के संरक्षण की दिशा में सोच बढ़ी है। प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचन्दा ने पैनल एडवोकेट रविंद्र गुप्ता, राजेंद्र गौतम, रामवीर तंवर, ओम प्रकाश सैनी तथाविद्यालय की प्राध्यापिका पूनम, अध्यापक प्रेमदेव यादव, रामकृपाल एवम् लक्ष्मी और डलसा के साथ मिलकर पौधरोपण किया।



