फरीदाबाद : सर्दी के मौसम में टायर चोर गिरोह सक्रिय, सेक्टर 82 नोएडा सोसाइटी में स्विफ्ट कार के टायर हुए चोरी

फरीदाबाद 19 जनवरी। शहर में कारों के एलॉय व्हील चोरी करने वाला गिरोह सक्रिय हो गया है। यह गिरोह लगातार रात के समय घरों के बाहर खड़ी हुई कारों से टायर चोरी करता है और फिर फरार हो जाता है। बीती रात को भी इस गिरोह ने सेक्टर-82 में फ्लोरिडा सोसाइटी के अंदर खड़ी हुई कार के दो एलॉय व्हील चोरी कर लिए। चोरों ने चोरी देर रात अंधेरे में की जिसके कारण अभी तक उनकी पहचान नहीं हो पाई है। इस मामले को लेकर सेक्टर-76 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं।
सोसाइटी में सीसीटीवी कैमरे ना लगे होने और अंधेरे के कारण कुछ रिकोर्ड नहीं हो पाया है। अब पुलिस आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है जिसके बाद उन्हें पकड़ा जाएगा। बता दें कि सर्दियों में हर साल गाड़ी के टायर चोरी होते हैं।



