भारती चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा फरीदाबाद में स्वच्छता जाँच कैम्प का आयोजन किया गया

फरीदाबाद : भारती चैरिटेबल ट्रस्ट समय-समय पर हेल्थ चैकअप व ब्लड डोनेशन कैम्प का आयोजन करती रहती है। इसी कड़ी में भारती चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा होली फेथ पब्लिक स्कूल नंगला एन्कलेव पार्ट 2 फरीदाबाद में स्वच्छता जाँच कैम्प का आयोजन किया गया। कैम्प में 56 स्टूडेंट का सोशल डिस्टेंटिंग का पालन करते हुए हैल्थ चैकअप किया गया और सभी स्वस्थ स्टूडेंट को फिटनेस सर्टिफिकेट भी दिए गए। कैम्प में डॉ. धर्मेन्द्र सिंह नांदल, संदीप भगेल, यश सक्सेना, सुनीता आदि का सहयोग रहा।



