महिला आयोग की चेयरमैन ने किया पुलिस लाईन स्थित प्रोटेक्शन होम का निरीक्षण

  • प्रोटेक्शन होम में रहे रहे जोड़ों से की मुलाकात, समस्याओं के बारे में भी ली जानकारी

फरीदाबाद, 01 सितंबर। महिला आयोग की चेयरमैन रेनू भाटिया ने जिला पुलिस लाईन स्थित प्रोटेक्शन होम का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने प्रोटेक्शन होम में रह रहे जोड़ों से मुलाकात की और उनसे समस्याओं की जानकारी ली।

इस संबंध में जानकारी देते हुए महिला आयोग की चेयरमैन रेनू भाटिया ने बताया कि प्रोटेक्शन होम में मौजूदा समय में तीन जोड़े रह रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रोटेक्शन होम में बहुत कम समय के लिए जरूरतमंद युवक-युवतियों को आश्रय दिया जाता है। उन्होंने इस दौरान यहां पिछले ढाई वर्ष से रह रही एक युवती को नारी निकेतन भेजने के लिए कहा ताकि वह वहां कोई कोर्स इत्यादि कर सके। इस पर युवती ने कहा कि उसे उसके ससुराल भेजने की अनुमति दी जाए।

इस पर महिला आयोग की चेयरमैन ने आईओ को निर्देश दिए कि वह इस मामले में उचित कार्रवाई करे। इसके अलावा उन्होंने प्रोटेक्शन होम में अन्य सुविधाओं की जानकारी भी ली। इस अवसर पर उनके साथ प्रोटेक्शन आफिसर हेमा कौशिक, नायब तहसीलदार तिगांव अजय कुमार भी मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!