लूट का शिकायतकर्ता ही निकला साजिशकर्ता, गिरफ्तार

  • नौकर ने ही योजना बनाकर रची थी साजिश

फरीदाबाद : पुलिस आयुक्त विकास कुमार अरोड़ा ने तिगांव बाईपास रोड पर कल श्याम हुई लूट के मामले में तुरंत संज्ञान लेते हुए सभी क्राइम ब्रांचों को तुरंत कार्रवाई के दिशा निर्देश दिए थे जिन पर कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच 30 प्रभारी रविन्द्र कुमार की टीम कल श्याम को हुई लूट में मुख्य आरोपी वीरपाल उर्फ पीलू को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

पुलिस प्रवक्ता सुबे सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी वीरपाल उर्फ पीलू स्थाई रुप से उत्तर प्रदेश के गोन्डा तथा अस्थाई रुप से एसजीएम नगर में रहता है जो अजय सिंगला सीमेंट व्यापारी के पास सीमेंट बिक्री के पैसे इकट्ठे करने का काम करता है। फरीदाबाद शहर में सीमेंट डिस्ट्रीब्यूटरशिप के पैसो की कलेक्शन के लिए उन्होंने वीरपाल उर्फ पीलू को अपने पास रख रखा था जिसकी ड्यूटी थी कि वह अगले दिन जहां-जहां सीमेंट की सप्लाई की गई है वहां से पैसे इकट्ठे करके लाने की थी। आरोपी के मन में पैसे को देख कर लालच आ गया और पैसे लूटने की योजना बनाई। आरोपी ने योजना के तहत उसके पास कोलेक्शन के आए हुए करीब 2 लाख 12 हजार रुपये को लूटने की घटना को अंजाम दिया। आरोपी ने अपनी शादी में लिए कर्ज को उतारने के लिए रची लूट की घटना को अंजाम दिया है।

लूट की घटना को सुलझाने के लिए क्राइम ब्रांच प्रभारी इंस्पेक्टर रविंदर के नेतृत्व में सब इंस्पेक्टर अश्वनी कुमार, हवलदार संदीप कुमार और सिपाही मनोज शामिल के साथ इस वारदात को सुलझाने में मात्र 24 घंटे लगाए है। इस वारदात को सुलझाने में सिपाही मनोज का अहम योगदान रहा है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!