लैमन व चुस्की का आनंद लेने आएं बांसवारी प्वाईंट पर

सूरजकुंड, 25 मार्च। बांसवारी प्वाईंट पर नरेंद्र हुड्डïा की दुकान पर लैमन और चुसकी का आनंद लेने वालों का जमावड़ा लगा रहता है। बिहार के मुजफ्फरपुर से आए पन्नालाल व बबलू इस स्टाल पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

पन्नालाल ने बताया कि वे लोग पिछले 15 सालों से वे लैमन और चुस्की का काम कर रहे हैं। मेले में उनका आना दूसरी बार हुआ है। मुंबई का काला खट्टïा, चुस्की, लैमन सोडा, बंटा बोतल, कंचा बोतल को लेने के लिए इस स्टॉल पर युवाओं की भीड़ लगी रहती है। केआर मंगलम यूनिवर्सिटी यूएनआई सोहना के लडक़े-लड़कियों को यह प्वाईंट काफी पंसद आया और वे यहीं ठहर कर चुस्की का मजा लेने लगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!