वर्ल्ड कराटे फेडरेशन द्वारा वेनिस इटली में आयोजित प्रसिद्ध कराटे 1-यूथ लीग चैंपियनशिप में तीन युवा खिलाडिय़ों का हुआ चयन

फरीदाबाद : वर्ल्ड कराटे फेडरेशन द्वारा वेनिस इटली में आयोजित प्रसिद्ध कराटे 1-यूथ लीग चैंपियनशिप में दिल्ली तथा फरीदाबाद के तीन युवा खिलाडिय़ों का चयन हुआ। यह तीनों खिलाड़ी इटली पहुंच गए है। युवा खिलाडिय़ों की टीम भेजकर कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया दम नवोदित खिलाडिय़ों के लिए एक बार फिर एक अच्छा अवसर प्रदान किया है।

यह आयोजन तीन दिवसीय आयोजन वेनिस इटली में हो रहा है। टीम के साथ उनके साथ डीबीकेए के संस्थापक रेंशी गणेश राजपूत भी इटली रवाना हुए हैं। श्री राजपूत प्रतिष्ठित विश्व कराटे कार्यवाहक टीम का हिस्सा होंगे। यह सभी खिलाड़ी कोच गणेश राजपूत, नितिन सिंह राणा, दिनेश कुमार, रितिका, वैभव और दीपशिखा से कराटे प्रशिक्षण लेते हैं।

दिल्ली पब्लिक स्कूल आरके पुरम में पढऩे वाली महिला एथलीट जीवल कुकरेजा जूनियर महिला वर्ग में प्रतिस्पर्धा करेंगी। जबकि दिल्ली पब्लिक स्कूल ग्रेटर फरीदाबाद में पढऩे वाली अनन्या सक्सेना अंडर 14 वर्ग में प्रतिस्पर्धा करती नजर आएंगी। मॉडर्न दिल्ली पब्लिक स्कूल सेक्टर 87 ग्रेटर फरीदाबाद में पढऩे वाले कराटे का कृष्णव भट्ट कैडेट वर्ग में अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगे। दिल्ली बुडोकन कराटे अकादमी अपने छात्रों को यह अवसर प्रदान करने के लिए केआईओ अध्यक्ष विजय तिवारी, महासचिव सेंसेई संजीव जांगड़ा और ख़ास तौर पर इंडियन कराटे मास्टर हंसी भारत शर्मा का हार्दिक आभार व्यक्त करती है और उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने की करने की कोशिश करेंगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!