विजन फॉर फरीदाबाद द्वारा भोजन वितरण कार्यक्रम का आयोजन

  • गरीब व जरूरतमंदों को भोजन व मीठा पानी वितरित किया

फरीदाबाद : विजन फॉर फरीदाबाद मिशन के संस्थापक हिमान्शु सेठी द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों पर 52 सप्ताह, 52 भोजन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। श्री सेठी ने बताया कि अब तक उन्होंने एक माह के दौरान चार स्थानों पर गरीबों, जरूरतमंदों के लिए भोजन वितरण किया गया। इसी कड़ी में एन.एच. पांच स्थित निरंकारी चौक पर ओम शिव मेडिकोज के सामने जरूरतमंदों को मिक्स पुलाव तथा राहगीरों के लिए ठण्डे पानी की छबील लगाई गई।

हिमान्शु सेठी ने बताया कि विजन फॉर फरीदाबाद मिशन के तहत कचरा मुक्त फरीदाबाद अभियान चलाया जाएगा। महिलाओं के सशक्तिकरण पर कार्य किया जाएगा। सडक़ सुरक्षा को लेकर शहर के प्रत्येक चौराहों पर यातायात के नियमों के प्रति जागरूक किया जाए, मानव अधिकारों के प्रति कार्य किया जाएगाए जनसुरक्षा व जनसाभगिता पर कार्य किया जाएगा, सामाजिक एवं आर्थिक विकास, सभी धर्मों के लोग मिलकर सम्प्रदायिक सौहार्द को कायम करें। इसके अलावा आम जन को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!