सारा ताइक्वांडो एकेडमी की रक्षिता चौहान ने नेशनल गेम्स में गोल्ड मेडल हासिल किया

फरीदाबाद : 6 अप्रैल से 11 अप्रैल तक चले नेशनल गेम्स में कॉमनवेल्थ स्टेडियम दिल्ली में 3rd नेशनल सिख गेम्स का आयोजन हुआ जिसमें अग्रवाल पब्लिक स्कूल की छात्रा रक्षिता चौहान 38 किलोग्राम के अंतर्गत सब जूनियर में गोल्ड मेडल, कुंदन ग्रीन वैली स्कूल के प्रियांशु मिश्रा 25 किलोग्राम के अंतर्गत सब जूनियर, प्रीत रावत न्यू बेस्ट 30 किलोग्राम के अंतर्गत सब जूनियर ने सिल्वर मेडल जीतकर पेरेंट्स, स्कूल टीचर और सारा ताइक्वांडो अकैडमी बल्लबगढ़ का नाम रोशन किया। मौके पर बच्चों के पिता गुलशन कुमार, राजेश कुमार, रामकुमार ने बच्चों को आशीर्वाद दिया और आगे खेलने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर कोच शाहीन को प्लेयर्स के इस मुकाम तक लाने के लिए धन्यवाद किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!