साहसी एवं ऐतिहासिक कदम उठाए बिहार सरकार : डॉ. आर एन सिंह

फरीदाबाद, 1 मई। यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ. आर एन सिंह ने बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी के वक्तव्य पर गहरा रोष प्रकट किया है। उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री बिहार सरकार, नीतीश कुमार को संबोधित करते हुए कहा कि देश के अन्य राज्यों में रह रही बिहार की जनता में हीं नहीं बल्कि दूसरे राज्यों के लोगों के बीच भी आपकी छवि एक उदारवादी एवं सफल मुख्य मंत्री की बनी हुई है। बस की व्यवस्था बहुत हीं छोटी बात है। इस घोर विपदा की स्थिति में आपसे लोगों को काफी अपेक्षाएं हैं। ऐसे अवसाद की स्थिति में राज्य की निजी बसों पर भी सरकार को सर्वाधिकार है, निजी बसों के मालिक ऐसे हालात में मानवीय आधार पर बस देने से मना नहीं करेंगे।
डॉ.आर एन सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री से निवेदन किया कि कृपया साहसी एवं ऐतिहासिक कदम उठाकर अपने यश एवं कृति को धूमिल होने से बचा लीजिए। दु:ख की घड़ी में ऐसा करना नितान्त आवश्यक है।



