सोनाली फोगाट को कोर्ट से मिली जमानत, चार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया !

हिसार। बीते 5 जून को हिसार के बालसमंद में मार्किट कमेटी के सेक्रेटरी सुल्तान सिंह को थप्पड़ और फिर चप्पल से मारे जाने का मामले में बुधवार को भाजपा नेत्री सोनाली फोगाट को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सोनाली के साथ 5 अन्य को भी गिरफ्तार किया गया था। उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, इसके बाद सोनाली फोगाट व एक अन्य को जमानत मिल गई। जबकि चार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। सोनाली की गिरफ्तारी पर सेक्रेटरी सुल्तान सिंह का कहना है कि ये लोकतंत्र और आम जनमानस की जीत है। कर्मचारी यूनियन और खाप पंचायत मेरे साथ खड़ी हैं। ये उन सभी की जीत है। मुझे न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है।

बता दें कि हिसार के बालसमंद में अस्थाई मंडी में शेड बनाया जाना था, जिसे लेकर सोनाली फोगाट अपने समर्थकों व हिसार मार्केट कमेटी के सेक्रेटरी सुल्तान सिंह को लेकर बालसमंद पहुंची थी। वहां उन्होंने अपशब्द बोलने का आरोप लगाते हुए सुल्तान सिंह को पहले थप्पड़ और फिर चप्पल से मारा था। इस पूरी घटना का वीडियो भी बनाया गया, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ।

महिला आयोग तक पहुंचा मामला : इस मामले में सोनाली फोगाट ने महिला आयोग को शिकायत की। इसके बाद महिला आयोग की चेयरपर्सन प्रतिभा सुमन ने खुद इसका संज्ञान लिया और पहले खुद जाकर सारा मामला जाना था। इसके बाद पहले सोनाली फोगाट और फिर सुल्तान सिंह को सम्मन भेजकर ब्यान दर्ज करवाए गए थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!