हिम्मत है तो भारतीय सीमा में घुसी चीनी फौज पर करो सर्जिकल स्ट्राइक : असदुद्दीन ओवैसी

हैदराबाद : हैदराबाद नगर निकाय चुनाव को लेकर बीजेपी और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल-मुस्लिमीन प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के बीच जुबानी जंग जारी है! ओवैसी ने बीजेपी पर पलटवार करते हुए कहा कि हिम्मत है तो चीनी सेना पर सर्जिकल स्ट्राइक करके दिखाओ! ओवैसी ने अपने ट्वीट में कहा, ‘बीजेपी ने चुनाव जीतने पर हैदराबाद के लोगों पर सर्जिकल स्ट्राइक का वादा किया है! बीजेपी लद्दाख में ऐसी बहादुरी क्यों नहीं दिखाती, जहां चीन ने भारतीय सरजमीं पर कब्जा कर रखा है!
असदुद्दीन ओवैसी ने अपने ट्वीट में एक सभा का वीडियो भी शेयर किया है! उन्होंने सभा में कहा, ‘बीजेपी वालों अगर सर्जिकल स्ट्राइक कहीं करनी है तो असदुद्दीन ओवैसी जिसको तुम भडक़ाऊ भाषण देने वाला कहते हो, अगर हिम्मत है तो लद्दाख में जहां चीन की फौज भारत की सरजमीं पर महीनों से बैठी है, वहां सर्जिकल स्ट्राइक कीजिए! हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चीन का नाम नहीं लेते हैं!’ उन्होंने कहा, ‘चीन पर सर्जिकल स्ट्राइक करो, हम तारीफ करेंगे। चीन की फौज को वहां से उखाडक़र फेंकिए। वहां जाकर सर्जिकल स्ट्राइक नहीं करेंगे लेकिन आपके एक नेता ओल्ड सिटी में सर्जिकल स्ट्राइक करने की बात कहते हैं, क्या सर्जिकल स्ट्राइक करेंगे आप, आपने शहर के लिए किया क्या है?’



